Showing posts with label exploration. Show all posts
Showing posts with label exploration. Show all posts

Tuesday, December 14, 2010

महफूज़ इन कागज़ों के पन्नो में
एक एहसास है,
महफूज़  इस सफ़ेद रंग में,
रंग कुछ ख़ास हैं |


महफूज़ इस चेहरे में
एक आस है,
महफूज़ इन होटों में
प्यास है |


महफूज़ मुखौटे में
राज़ है,
महफूज़ हर धुन में
साज़ है |


महफूज़ आग में
गर्मी है,
महफूज़ चाँद में
नर्मी है |


महफूज़ इस गहरे कोहरे में
तस्वीर है,
महफूज़ इस दाव में
तकदीर है |


महफूज़ इस काली स्याही में
अमर होने की चाह है,
महफूज़ हर दिशा में
एक राह है |


महफूज़ मोमबत्ती में
पिघलने की  क्षमता है,
महफूज़ इस रुके हुए आसूं  में
पिघली  हुई  ममता  है |


महफूज़ उस  मासूम बच्चे की हसी में
एक अजीब जज़्बात है,
जो भुला दे पल में सारे तनाव
क्या बात है !


महफूज़ उस शीशे में
एक स्थिर आकृति है,
महफूज़ फिर  गिर कर उठने, उठ कर चलने में
ही जागृती है |


महफूज़ उस मदिरा के जाम में
खामोशी है,
महफूज़ आँखों में
मदहोशी है |


महफूज़ हर शतरंज की चाल में
ख्याल है,
महफूज़ क्यों इतने सवाल हैं ?


महफूज़ इस लाल रंग में
यह कैसा गुरूर  है ?
महफूज़ हर जान में
एक आब-रूह है |


राख में ,
         फिराक है... महफूज़
अपने आप में,
         है महफूज़...


In love with the word Mehfuz...


completed on 7.12.09